ChhattisgarhRaftaar News Cg
छात्राओं की सेहत से खिलवाड़! कीड़े वाला खाना, अस्पताल में भर्ती 12 बच्चियां..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिंदल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। मेस के खाने में कीड़े निकलने के बाद 12 छात्राएं फूड पॉइज़निंग का शिकार हो गईं। सभी बीमार छात्राओं को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक छात्रा का इलाज तमनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया जा रहा है कि देर रात भोजन करने के बाद छात्राओं को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। मेस के खाने में कीड़े पाए जाने की पुष्टि एक वायरल फोटो से भी हो रही है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मामले को लेकर अब यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
