BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के शांति निकेतन कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप..NSUI ने खोला मोर्चा; एक ही मान्यता पर दो जगह कॉलेज संचालन का दावा, कुलपति को सौंपा ज्ञापन!

बिलासपुर: (रंजेश सिंह) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध शांति निकेतन कॉलेज पर गंभीर अनियमितताओं और नियम विरुद्ध संचालन के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिस परिसर और पते के लिए कॉलेज को शासन एवं विश्वविद्यालय से मान्यता मिली है, उसी कॉलेज कोड और मान्यता का उपयोग कर सिरगिट्टी स्थित दूसरे परिसर में भी कॉलेज संचालित किया जा रहा है। इसे विश्वविद्यालय नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया गया है। एनएसयूआई नेता नूर मोहम्मद (राजा) ने कहा कि यदि किसी महाविद्यालय को एक निर्धारित परिसर के लिए मान्यता दी गई है, तो उसी कोड के आधार पर दूसरे स्थान पर संचालन प्रथम दृष्टया भ्रामक और अनियमित है। इससे छात्रों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है। ज्ञापन में मांग की गई है कि एक ही कॉलेज कोड के अलग-अलग परिसरों में उपयोग की जांच कराई जाए, कॉलेज की मान्यता, संबद्धता और भूमि-भवन दस्तावेजों की विस्तृत जांच हो तथा जांच पूरी होने तक नई भर्ती और प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। दोष सिद्ध होने पर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है। नूर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि कॉलेज में न पर्याप्त शिक्षक हैं, न खेल मैदान और न ही नियमित प्राचार्य, इसके बावजूद संचालन जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एनएसयूआई विश्वविद्यालय का घेराव कर आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नूर मोहम्मद, मनेंद्र अनंत, आशीष यादव, राज कोशले और प्रिंस मानिकपुरी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...