BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईवे पर हरियाली सींच रहा था युवक, ट्रेलर ने कुचला— मौके पर मौत, शरीर दो टुकड़ों में बंटा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। हाईवे के बीच डिवाइडर पर पौधों को पानी दे रहे 23 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका शव दो हिस्सों में बंट गया। मृतक की पहचान ग्राम मेलनाडीह निवासी अनीश ध्रुव के रूप में हुई है। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार सुबह भी हाईवे पर पौधों को पानी देने पहुंचा था। इसी दौरान बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहा ट्रेलर (क्रमांक CG 10 BX 3120) अचानक बेकाबू हो गया और अनीश को रौंदते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और रतनपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रेलर को जब्त कर लिया। हादसे के बाद से ट्रेलर चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सवालों में घिरी लापरवाही…..

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था क्यों नहीं है?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...