BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लापरवाह स्कार्पियो चालक ने फिर ली एक जान, हॉस्पिटल ले जाते ही मौत, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राजीव गांधी चौक के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगरू केंवट के रूप में हुई है, जो अपने भाई फागूराम केंवट के साथ तिफरा में रहता था। मिली जानकारी के अनुसार पेंटर का काम करने वाला फागूराम केंवट अपने छोटे भाई जुगरू के इंतजार में सुबह करीब 10.45 बजे राजीव गांधी चौक पहुंचा था। उसी दौरान जुगरू अपनी बाइक क्रमांक CG10EG7994 से तिफरा से आ रहा था। जैसे ही वह एसबीआर कॉलेज के सामने पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG10BA0937 ने उसकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जुगरू बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...