BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धमकियों और हिंसा से दहला तिफरा मोहल्ला: तलवार लिए घर में घुसा आरोपी, जबरन वसूली की कोशिश, विरोध करने पर बेटे पर हमला, माता–पिता से की मारपीट..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार तड़के 3:45 बजे की भयानक वारदात ने तिफरा मोहल्ले में हड़कम्प मचा दिया। मोहल्ले के ही रहने वाला फरीद खान हाथ में धारदार तलवार लहराता हुआ एक परिवार के घर में घुस आया और पूजा स्थल पर रखी देवी–देवताओं की तस्वीरों को अपमानजनक ढंग से फेंकने लगा। घर से चीख-पुकार सुनकर बाहर निकले श्री तिवारी और उनकी पत्नी पर फरीद ने तलवार तानकर धमकी दी कि रहना है तो हर महीने पैसे दो। परिवार ने विरोध किया तो फरीद ने गालियाँ बकते हुए बेटे पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। बचाव में कूदे पति–पत्नी के साथ भी उसने बर्बरता पूर्वक मारपीट की। मोहल्लेवासियों के अनुसार आरोपी पहले भी इसी तरह की हिंसक हरकतों को अंजाम दे चुका है और दशहत फैलाए हुए था। घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और त्वरित पक्रदंड कार्रवाई करते हुए फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देवताओं की तस्वीरों की तोड़फोड़, घुसपैठ व हथियार लहराने पर भारी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार फरीद खान से घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त कर पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...