Raftaar News Cg

छात्र-छात्राएं जीवन में एक लक्ष्य लेकर चले तो सफलता मिलती जरूर हैं: अटल श्रीवास्तव… पन्धी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं आनंद मेला का आयोजन, लोगों का मोहा मन, जमकर झूमे छात्र- छात्राएँ

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंधी में वार्षिक उत्सव एवं आनंद मेला कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा राजकीय गीत गाकर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं अपने जीवन में एक लक्ष्य लेकर चले तो सफलता जरूर मिलती है, पंधी स्कूल का इतिहास सदैव उज्जवल रहा है, आप सभी छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों तथा अंचल वासियों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम खुलने की बहुत-बहुत बधाई मा. मुख्यमंत्री जी के मनसा अनुरूप सभी को उत्कृष्ट शिक्षा मिले तथा स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खोले जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यहां की छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो कि निसंदेह बधाई के पात्र हैं। स्कूल में वार्षिक उत्सव होने से छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभा भी सामने आती है।

कार्यक्रम को शाला विकास समिति अध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास संबोधित करते हुए कहां कि पंधी स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है, यहां के छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट पदों पर आसीन होकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। प्रारंभ से लेकर अभी तक यह स्कूल उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को प्राचार्य संजय शर्मा ने संबोधित करते हुए शाला का पालक प्रतिवेदन पढ़कर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए तथा शाला में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी दिए, स्कूल में शेड निर्माण किए जाने की मांग पत्र को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा तथा कहां कि यहां के समर्पित स्टॉप के मेहनत और लगन से निरंतर यह विद्यालय प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है।

विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय, राजेंद्र धीवर, राहुल सोनवानी, राम लाल वर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सभा को संबोधित किए। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य गण जवाहर कैवर्त, कृष्ण कुमार भट्ट, सीताराम वर्मा, भरत पुरी गोस्वामी, शेष गिरी गोस्वामी, रामेश्वरामेश्व, विनोद सिंह ठाकुर, नरेंद्र दिनकर, मुनीर खान, भोंदू वर्मा, रामायण पुरी गोस्वामी, हरीश श्रीवास, द्वारिका लाश्कर, हर्ष चौहान, संतोष चौहान, प्रभात लाश्कर, श्रीकांत दीवान, मनोज गुरुदीवान, हेमलता वर्मा, रोमा सरकार, अर्चना देवांदेवां, नभाश्री साहू, सुरेश टाइगर, माधुरी कौशिक, हेमंत शर्मा, पोपटानी सर, केशनी साहू, मधु मनहर, माली गोइन, ओमप्रकाश दुबे, कमला चंद्रा, लक्ष्मी श्रीवास, राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पालक गढ़ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता टीशु शुक्ला ने किया अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; तिफरा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़: सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई; म... वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट: 20 श्रमिकों की मौत...15 घायल, लापरवाही के आरोप में कंपनी... बिलासपुर; मुल्कराज होटल के बाहर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार! बिलासपुर; शिक्षा विभाग में लाखों का गबन: फरार कर्मचारी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार! अवैध महुआ शराब पर चकरभाठा पुलिस का बड़ा एक्शन, 425 लीटर जब्त! बिलासपुर; हरदाडीह में बीट चौपाल: पुलिस ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता... बिलासपुर; मोबाइल से लोन दिलाने के नाम पर ठगी: किराना दुकानदारों के मोबाइल से ऑनलाइन लोन लेकर रकम अपन... रायगढ़ में अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 21 लाख का स्क्रैप जब्त, पांच ट्रकों से 89 टन से अधिक... धमधा में सूदखोरी का मामला: कोरे चेक का दुरुपयोग कर 1 लाख का दबाव, आरोपी महिला पर केस दर्ज!