Raftaar News Cg

बिलासपुर! होली के दिन दर्दनाक हादसा: 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत..दीवार तोड़ते वक्त हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के जश्न के बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम आमामोड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने मकान की दीवार गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और त्योहार का माहौल मातम में बदल गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमामोड़ा निवासी देवारी लाल यादव उम्र 45 वर्ष पिता सावन सिंह यादव होली की सुबह अपने पुराने मकान की दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वे मलबे में दब गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली के दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलने पर कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने खुशियों के पर्व को गम में बदल दिया। परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...