BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; रामकथा की अमृतवर्षा: खम्हरिया में पहली बार गूंजे श्रीराम के भजन, भावविभोर हुए श्रद्धालु…पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीसीताराम कथा का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। श्रीराम-जानकी मंदिर प्रांगण में साहू परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में कथा वाचक पंडित उर्वशी नंदन महाराज गुड़ी वाले श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की लीलाओं का रसपान करवा रहे हैं। कथा के सातवें दिन पंडित उर्वशी नंदन महाराज ने कहा, श्रीराम कथा जन-जन की भाषा है। यज्ञ कराने व कथा वाचन का अधिकार सबको नहीं, लेकिन भक्ति करने का अधिकार सभी को है। भगवान न यज्ञ से, न ज्ञान से, न वैराग्य से और न ही वेद पढ़ने से मिलते हैं, वे केवल सच्ची भक्ति से मिलते हैं। बताते चलें कि पंडित उर्वशी नंदन महाराज अब तक शिव महापुराण, देवी भागवत और श्रीभागवत जैसी कई कथाएं सुना चुके हैं, लेकिन श्रीराम कथा का यह प्रथम आयोजन ग्राम खम्हरिया में हो रहा है। ग्रामवासी कथा एवं भजनों में इस कदर डूबे हैं कि संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रीराम के भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं और मंदिर प्रांगण हर दिन श्रद्धा की उमंग से गूंज रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...