कांग्रेस विधायक के PSO ने AK-47 से खुद को मारी गोली, छत पर मिला शव..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….


छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भाटापारा शहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात पीएसओ ने खुद को एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर की छत पर पड़ा मिला। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान डिगेश्वर गागड़ा के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से भाटापारा विधायक की सुरक्षा में तैनात था। रविवार दोपहर ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने किराए के मकान की छत पर गया और वहां खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर बलौदाबाजार-भाटापारा के एसएसपी विजय अग्रवाल समेत आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पीएसओ डिगेश्वर पारिवारिक विवाद से परेशान था। पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए गहराई से जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल, सर्विस राइफल और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना ने पुलिस विभाग और विधायक कार्यालय में शोक की लहर दौड़ा दी है।


