ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कुत्ता खरीदने दो सौ रुपए नहीं मिले तो मां को उतारा मौत के घाट!..रायपुर में बेटे ने हथौड़े से की 70 वर्षीय मां की हत्या, पत्नी को भी किया घायल, 24 घंटे में गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 200 रुपए न मिलने पर एक सनकी बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां की हथौड़े से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना के 24 घंटे के भीतर उरला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना उरला थाना क्षेत्र की है, जहां ई-रिक्शा चालक प्रदीप देवांगन नामक युवक ने घर में सो रही अपनी बुजुर्ग मां पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली। बताया गया कि प्रदीप एक जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता खरीदना चाहता था, उसके पास 600 रुपए थे और वह मां से 200 रुपए और मांग रहा था। मां ने मना किया तो वह आपा खो बैठा और हत्या जैसी वीभत्स वारदात को अंजाम दे डाला। शोर सुनकर पत्नी ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। यह सब देख उनका 15 वर्षीय बेटा डर के मारे घर से भागा और पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने तत्काल दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया, जहां बुजुर्ग मां की मौत हो गई और पत्नी का इलाज जारी है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...