ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी की खुशियां मातम में बदली: बेटे की बारात से पहले पिता की गला रेतकर हत्या..घर के बाहर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुरानी रंजिश की आशंका, कई संदिग्ध हिरासत में, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेटे की बारात निकलने से ठीक पहले पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव की है। शुक्रवार रात गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब घर के बाहर गली में 55 वर्षीय भागवत दास मारकंडे का खून से लथपथ शव मिला। जानकारी के अनुसार मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें हैं। इस दर्दनाक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक शनिवार यानी 19 अप्रैल को भागवत के बेटे की बारात निकलनी थी। घर में शादी की तैयारियां और उत्सव का माहौल था। परिवार के लोग रात का भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे। भागवत दास घर से लगे एक अलग कमरे में रहते थे, जिसका रास्ता मुख्य घर से अलग था। रात में सबसे पहले उनके नाती ने शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिवार वाले इकट्ठा हुए और भागवत को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एक ओर जहां घर बारात की तैयारी में जुटा था, वहीं दूसरी ओर इस खौफनाक वारदात ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। गांव में भी घटना के बाद दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...