ChhattisgarhRaftaar News Cg

तखतपुर: मिला अज्ञात युवक का शव, दुर्घटना या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस….रहस्यमयी अंदाज में युवक की मौत, सुबह खेत में मिला शव और बाइक, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधौना-कोड़पुरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई। गांव के कोटवार संतोष दास मानिकपुरी के खेत की फेंसिंग में एक अज्ञात युवक का शव फंसा हुआ पाया गया, जिसके पास एक लाल रंग की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी मिली। यह दृश्य देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच अनुमानित की जा रही है। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। जिस प्रकार शव तार जाली में फंसा हुआ मिला और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी, उससे प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि यह एक सड़क दुर्घटना है। आशंका है कि देर रात अज्ञात युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर या किसी अन्य वाहन से टकराकर सड़क किनारे खेत की फेंसिंग में जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण युवक को समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...