ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत के कोयला ट्रेन में मिला 30 वर्षीय युवक का शव..मचा हड़कंप, सीपत पुलिस जुटी जांच में, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोयला खाली करने पहुंची ट्रेन के हॉपर से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव लगभग दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कल्याण दास उम्र 30 वर्ष पिता बाबू दास निवासी ग्राम मरकाडीह थाना अकलतरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि जब दीपका से कोयला लेकर पहुंची ट्रेन को एनटीपीसी सीपत में खाली किया जा रहा था, उसी दौरान ट्रैक कॉपर 2 में बने हॉपर में युवक का शव नजर आया। शव को देख वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना एनटीपीसी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सीपत पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...