BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लव ट्रैप में लुटा व्यापारी: प्यार का झांसा, धोखे का खेल..मां-बेटी ने 23 लाख हड़पे, अब रेप केस की धमकी, मामला पहुंचा थाने, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक युवा व्यापारी को प्यार की कहानी महंगी पड़ गई। महिला और उसकी बेटी ने मिलकर पहले प्यार का नाटक किया, फिर तीन साल में व्यापारी से 23 लाख रुपए का माल और कार हड़प ली। जब युवक ने शादी की बात की, तो मां-बेटी ने झूठे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी दी। चकरभाठा थाना प्रभारी उत्तम साहू के मुताबिक बोदरी निवासी कमल चंदानी (30) साल 2013 में मोबाइल दुकान चलाते थे। इस दौरान रिया जैसवानी नाम की महिला अक्सर दुकान में रिचार्ज कराने आती थी और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बाद में महिला रायपुर शिफ्ट हो गई और अपनी बेटी एनी जैसवानी को कमल से मिलवाया। बेटी ने मदद मांगने के बहाने युवक से संपर्क किया और धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। प्यार का हवाला देकर लड़की ने मोबाइल, फ्रिज, लैपटॉप, एसी, घड़ी, सोने के गहने, नकद रुपए, कपड़े, किताबें, बर्तन सहित कुल 23 लाख का सामान मांग लिया। युवक ने अपनी हुंडई एसेंट कार (सीजी 10 व्ही 0129) भी गिफ्ट कर दी। आरोप है कि मां-बेटी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर वह कार बेच डाली। अब जब युवक ने शादी की बात छेड़ी, तो मां-बेटी ने मुंह मोड़ लिया और बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...