BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में चोरों का आतंक! 15 दिन में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें, अब मोहल्ला बन गया है ‘डर का डेरा’…चोरों का टारगेट– CCTV से लेकर खिड़कियां तक! ग्रामीणों का सब्र टूटा..हुआ थाने का घेराव, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह मोहल्ले में रात का सन्नाटा अब चुप्पी का नहीं, दहशत का प्रतीक बन चुका है। पिछले 15 दिनों से लगातार एक के बाद एक घरों पर धावा बोल रहे अज्ञात चोरों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। हालत इतने बदतर हैं कि अब लोग रात में घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो सिर्फ सामान ही नहीं चुरा रहे, बल्कि पहले निगरानी तंत्र को ही ठप्प कर रहे हैं। कई घरों के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए गए हैं, तो कहीं खिड़कियों को तोड़कर घरों में घुसपैठ की जा रही है। कुछ दिन पहले नवाडीह चौक की एक किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और हजारों रुपये पार कर लिए। दुकानदार अब तक सदमे में है। दिनदहाड़े दुकान खोलना भी अब जोखिम जैसा लग रहा है। बुधवार को गुस्साए नवाडीह के दर्जनों ग्रामीण सीपत थाने पहुंचे। उन्होंने टीआई गोपाल सतपथी को पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सौंपी और अपनी पीड़ा सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से मोहल्ला चोरों के निशाने पर है, पर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही। शिकायत के बाद टीआई ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाएगी और संबंधित अधिकारियों से बात कर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था भी करवाई जाएगी। ग्रामीणों की मानें तो अब बात सिर्फ चोरी की नहीं रही, डर इस बात का है कि अज्ञात चोर कहीं जानलेवा हमला न कर दें। मोहल्ले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में खासा डर बना हुआ है। नवाडीहवासी अब प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते चोर नहीं पकड़े गए, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!