BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अब ई-रिक्शा से स्कूल जाना मना! बच्चों की जान से खिलवाड़ पर स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेदार..होगी सख्त कार्यवाही, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब यूकेजी से 12वीं तक के छात्रों को ई-रिक्शा से स्कूल लाने-ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला लगातार सामने आ रही ओवरलोडिंग और खुले रिक्शों से गिरने की घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में यदि किसी स्कूल में छात्रों को ई-रिक्शा से लाया या ले जाया जाता है, तो न सिर्फ ई-रिक्शा चालक, बल्कि संबंधित स्कूल प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कई स्कूलों में ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ती है। दोनों ओर से खुले होने के कारण गिरने की आशंका बनी रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए अब ऐसे किसी भी लापरवाह परिवहन को पूरी तरह रोका गया है। पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छात्रों के परिवहन में केवल मान्यता प्राप्त, फिटनेस प्रमाण पत्र युक्त और नियमों का पालन करने वाले वाहन ही उपयोग किए जाएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...