ChhattisgarhRaftaar News Cg

सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा इश्क: दो बच्चों की मां ने छोड़ा परिवार, शादीशुदा प्रेमी से ब्याह की जिद!..थाने में खड़ा हुआ प्रेम त्रिकोण, पति के सामने बोली महिला– “अब इसी से करूंगी शादी”..खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां एक 27 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर एक अन्य शादीशुदा युवक से शादी करने की जिद ठान ली है। मामला तब तूल पकड़ गया जब महिला के पति ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई, और वहीं पर महिला अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला और युवक की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोस्ती गहराती गई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। बात इतनी बढ़ी कि अब दोनों शादी करना चाहते हैं। युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल कोरबा में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। महिला के पति ने जब चौकी में अपनी पत्नी से सवाल किया कि क्या वह उसे प्रताड़ित करता है, शराब पीता है या मारपीट करता है—तो महिला ने सभी सवालों का जवाब ‘नहीं’ में दिया। बावजूद इसके, उसने अपने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। वहीं युवक की पत्नी भी इस रिश्ते से आहत है और परिवार टूटने की कगार पर है। युवक और महिला दोनों ही अपने-अपने बच्चों और परिवार को छोड़कर एक-दूसरे के साथ नया जीवन शुरू करने की तैयारी में हैं। अब यह मामला समाजिक बहस का विषय बन गया है—क्या सोशल मीडिया का प्यार परिवार से ऊपर हो गया है? और ऐसे मामलों में कानून और समाज की भूमिका क्या होनी चाहिए? यह सोचने का विषय है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...