BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 7 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश..आरोपी को पकड़कर परिजनों ने की धुनाई, किया पुलिस के हवाले, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवक ने बच्ची को 500 रुपए का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की और गलत हरकत की कोशिश की, लेकिन मासूम ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और भाग निकली। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी परमेश्वर पटेल नामक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्ची को नोट का लालच देकर अश्लील प्रस्ताव दिया, जिससे बच्ची घबरा गई और मौका देखते ही उसका हाथ छुड़ाकर भाग खड़ी हुई। रास्ते में बच्ची को उसका चाचा मिला, जिसे देखकर वह उससे लिपट गई और रोते हुए सारी आपबीती सुना दी। इसके बाद परिजनों ने मौके पर आरोपी को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पकड़कर सीधे तोरवा थाने पहुंचाया गया। थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि परिजनों की शिकायत और बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...