ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; “चुनाव हारा, फिर भी अकड़ न गई! महिलाओं से की बदतमीज़ी तो चौराहे पर हुई ठेलूराम की ठुकाई– वायरल Video ने मचाया बवाल”…विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद जिले के धुरूवागुड़ी गांव में एक शख्स को महिलाओं से पंगा लेना भारी पड़ गया। पंचायत चुनाव में हार का गुस्सा जब ठेलूराम नामक ग्रामीण ने महिलाओं पर निकालना शुरू किया, तो गांव की महिलाओं ने भी जवाबी एक्शन दिखा दिया। ठेलूराम को गांव के बीच चौराहे पर खड़ा कर महिलाओं ने डंडों से जमकर पीटा और इंसाफ ऑन द स्पॉट कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। दरअसल ठेलूराम ने खोखमा पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से पंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन ओंकार पर्वते से हार गया। हार के बाद वो ओंकार की मां और बहन के साथ अभद्रता करने लगा। यही नहीं गांव की अन्य महिला समर्थकों पर भी ताने, छींटाकशी और सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट्स करता रहा। बर्दाश्त की हद पार होते ही गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर तय किया कि अब ठेलूराम को सबक सिखाना ही होगा। और फिर… जो हुआ, वो पूरे गांव ने देखा। चौराहे पर लाकर ठेलूराम की धुनाई कर दी गई। महिलाओं ने साफ चेतावनी दी कि अगली बार किसी ने इस तरह की हरकत की, तो अंजाम और भी सख्त होगा। घटना के बाद महिलाओं ने इंदागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। गांव में अब ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और महिलाओं के इस एक्शन से बाकी मनचलों में खौफ का माहौल फैल गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...