VIDEO! बिलासपुर; धर्म बदलो, तभी मिलेगा पत्नी-बच्चा! महिला थाने में ससुराल वालों पर धर्मांतरण का सनसनीखेज आरोप, दामाद ने लगाई गुहार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म बदलवाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पत्नी और बच्चे को साथ ले जाने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। पूरा मामला जीपीएम जिले के वार्ड क्रमांक 6 निवासी सोनू महतो से जुड़ा है, जिनकी शादी फरवरी 2024 में सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी ने पूजा-पाठ का विरोध करते हुए अलग रहने की बात कही और फिर गर्भवती होने पर मायके चली गई। जनवरी में पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन सोनू को न तो पत्नी से मिलने दिया गया, न ही बच्चे से। जब वह अपने परिजनों के साथ पत्नी को लेने गया, तो ससुराल वालों ने न सिर्फ उसे मिलने से रोका, बल्कि उसके परिवार पर जादू-टोने का आरोप भी मढ़ दिया। मामला थाना तोरवा से महिला थाना पहुंचा, जहां काउंसलिंग के दौरान युवक ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया कि ससुराल पक्ष केवल धर्म परिवर्तन की शर्त पर ही पत्नी और बच्चे को साथ भेजने को तैयार है। फिलहाल महिला थाना में काउंसलिंग जारी है और मामले की अगली सुनवाई तय की गई है।

