BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिम्स स्वशासी समिति की बैठक में मरीजों के हित में कई बड़े निर्णय..स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को सिम्स मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में समिति की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मरीजों की सुविधा एवं सिम्स के समुचित संचालन के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 55 पदों की स्वीकृति प्रदान की, साथ ही बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुरूप जिले में शासकीय फिजियोथैरेपी कॉलेज की स्थापना की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को सुदृढ़ करने के लिए 27.90 करोड़ रुपए तथा सिम्स मेडिकल कॉलेज के लिए 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। साथ ही अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु आवश्यकतानुसार वाटर कूलर और ए.सी. लगाए जाने के निर्देश दिए गए। सिम्स अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 60 लाख रुपए लागत की एसीएलएस एम्बुलेंस की भी स्वीकृति दी गई। वर्तमान में अस्पताल में तीन बीसीएलएस एम्बुलेंस संचालित हैं। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण रिपोर्टिंग में हो रही देरी को देखते हुए टेलीरेडियोलॉजी की सुविधा को भी मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के एमआरडी, ओपीडी एवं पेइंग वार्ड के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति भी दी गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त किरण कौशल, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति सहित स्वशासी समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...