BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राशन के लिए भटक रहे 1280 हितग्राही..सेल्समैन ने लगवाया अंगूठा, नहीं दिया अनाज– ग्रामीणों का फूटा गुस्सा..कलेक्टर से मांगा न्याय, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत मस्तूरी के करीब 1280 हितग्राही बीते दो महीनों से राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। समस्या से तंग आकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर तत्काल खाद्यान्न वितरण की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के सेल्समैन मनीराम कुर्रे ने सभी हितग्राहियों से अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन राशन नहीं बांटा। इससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीराम कुर्रे पर पहले भी गबन के आरोप लगे थे, जिसके चलते वह गिरफ्तार भी हो चुका है। इसके बावजूद अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम को पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब ग्रामीणों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी सेल्समैन को तत्काल हटाया जाए और नई व्यवस्था के तहत नियमित राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही राहत मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...