Raftaar News Cg

छात्र संघ ने विभिन्न विषयों को लेकर कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी बाजपाई विश्वविद्यालय को नए बिल्डिंग में शिफ्ट हुए लगभग 1 साल से ज्यादा हो रहे हैं और लंबे समय से छात्र-छात्राएं विभिन्न समस्याओं से जुझते चले आ रहे हैं, कई बार अवगत कराने के पश्चात भी विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के द्वारा अनदेखा किया जा रहा था। इन सभी विषयों को देखते हुए छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव कार्यालय को घेरा और सात सूत्रीय मांगे रखी। छात्र प्रतिनिधि सूरज सिंह राजपूत ने बताया की मांगों में मुख्यत: इनडोर एवं आउटडोर खेल के मैदान के निर्माण, यूनिवर्सिटी वेबसाइट में व्याप्त तकनीकी खामियों को हटाने, विश्वविद्यालय में कैंटीन की सुविधा प्रारंभ करने, पार्किंग एवं गार्डन की सुव्यवस्थित व्यवस्था करना, स्कॉलरशिप फॉर्म भरने से वंचित छात्रों के लिए फॉर्म भरने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था बनाने, सुरक्षा और सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाने और यूनिवर्सिटी तक छात्र-छात्राओं के लिए आवागमन के लिए यातायात की सुचारु व्यवस्था करने हेतु ज्ञापन सौपां गया। घेराव में छात्र-छात्राएं लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के तानाशाही रवैए के खिलाफ नारे लगाते रहे और छात्रों की गड़गड़ाहट से पूरा विश्वविद्यालय गूंज रहा था। इन सभी विषयों पर छात्र-छात्राओं ने आला अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और कुछ को एक हफ्ते के भीतर और कुछ को 1 महीने के अंदर निराकरण होने की बात पर सहमति बनी। इस दौरान सूरज सिंह राजपूत, राहुल तिवारी, अखिल शर्मा, नीरज यादव, अमन सिंह, स्वप्निल पांडेय, शिवानी सिंह, अमन दिक्षीत, यश अवस्थी, प्रकाश पटेल, अमन नामदेव, ईश्वर साहू, जितेश साहू, आयुष खांडेकर, योगेश यादव, मौली योगी, सौम्या चौधरी, यशवंत सिंह, विशाल गुप्ता, नीतु, पीयुष, अतिंद्र दीवान, प्रतीक, माधवी, शिवम, संदीप गवेल, गौरव, गगन, अदिती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी ने छात्र हित में जल्द फैसला लेने की बात कही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....