ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गर्लफ्रेंड से मिलने खेत गया युवक, दोस्त ने की SEX की डिमांड…भड़के प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर यूट्यूब से रची साजिश! वो भी हुआ नाकाम, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर खेत गया, लेकिन वहां मौजूद दोस्त ने जब अश्लील मांग रखी तो प्रेमी ने गुस्से में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने यूट्यूब पर वीडियो देखा और सबूत मिटाने की चालाक कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती ने उसका पूरा खेल उजागर कर दिया। 3 अप्रैल को पत्थलगांव-भाथुडांड कच्चे रास्ते के पास खेत में 20 वर्षीय सुधन दास की लाश मिली थी। वह रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र के नपुर नवापारा का रहने वाला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इस सनसनीखेज वारदात की जांच में पुलिस ने सुधन के करीबी दोस्त जयशंभु दास (निवासी बेंदोपानी) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और झूठी कहानी सुनाई कि वह और सुधन एक लड़की से मिलने खेत गए थे और लौटने पर सुधन फांसी पर झूलता मिला। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो जयशंभु ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को खेत में लेकर गया था और वहीं सुधन भी साथ गया था। संबंध बनाने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी सुधन ने भी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाने की मांग रखी। इससे जयशंभु आगबबूला हो गया। दोनों में जमकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर जयशंभु ने सुधन का गला दबा दिया। हत्या के बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने सुधन के मुंह की झाग साफ की और लाश को खेत में छोड़कर खुद शादी समारोह में जाकर सो गया, ताकि खुद को दूर दिखा सके। लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ और साइबर टीम की जांच ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने पत्थलगांव पुलिस और साइबर सेल टीम को 48 घंटे में मामला सुलझाने पर नगद इनाम देने की घोषणा की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ... रायपुर में आवारा सांड का आतंक; गोद में बच्चे को लेकर खड़े व्यक्ति पर अचानक झपटा सांड..CCTV वायरल! तखतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बवाल; बहुजन समाज का फूटा आक्रोश..गिरफ्तारी की मांग!