ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ के पुसौर में कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चाकू दिखाकर UPI से करीब 1 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। एक आरोपी हिरासत में है....

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक के लिए निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के कथित अपहरण और उनसे जबरन ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, चार लोगों ने प्रोफेसर को चाकू दिखाकर अपने कब्जे में लिया और आंखों पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद मोबाइल, पासवर्ड और UPI से जुड़ी जानकारी हासिल कर करीब 1 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कराए गए।

24 घंटे के भीतर प्रोफेसर को कराया गया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुसौर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी से प्रोफेसर को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान प्रोफेसर को एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया था। रेस्क्यू के बाद उन्हें सुरक्षित पुलिस के कब्जे में लाया गया।

चाकू दिखाकर बैंकिंग डिटेल लेने का आरोप

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वारदात में चार लोग शामिल थे। आरोपियों ने कथित तौर पर प्रोफेसर को धमकाकर उनका मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल की। इसके बाद UPI के जरिए करीब एक लाख रुपये एक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए। पुलिस ने ट्रांसफर की गई रकम को सुरक्षित करा लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरी साजिश में किस-किस की भूमिका थी।

एक आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुनील सारथी को हिरासत में लिया है। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस अपहरण की वजह, आरोपियों के बीच संबंध और वारदात की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ और जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ... रायपुर में आवारा सांड का आतंक; गोद में बच्चे को लेकर खड़े व्यक्ति पर अचानक झपटा सांड..CCTV वायरल! तखतपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने से बवाल; बहुजन समाज का फूटा आक्रोश..गिरफ्तारी की मांग!