BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; राजस्व राहत अब गांव-गांव! कल विभिन्न तहसील क्षेत्र के 23 जगहों पर लगेंगे समाधान शिविर…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए शुरू हुआ राजस्व पखवाड़ा अब रफ्तार पकड़ चुका है। दूसरे दिन 8 अप्रैल को जिले के 23 गांवों में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रशासन ने मौके पर ही आवेदन लेकर उनका समाधान शुरू कर दिया है। पहले दिन की रिपोर्ट उत्साहजनक रही। तखतपुर तहसील में 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। बिलासपुर तहसील में आए 19 में से 14 मामलों को सुलझा दिया गया। यह शिविर फौती, नामांतरण (विवादित-अविवादित), किसान किताब वितरण, जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र, व्यपवर्तन, जनहानि-पशुहानि, अभिलेख त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन और सीमांकन जैसे मामलों के निराकरण के लिए लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल 2025 तक पखवाड़ा के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से समाधान किया जाए।

कल जिन 23 ग्रामों में शिविर आयोजित होंगे, उनमें शामिल हैं…….

बिलासपुर तहसील: चांटीडीह स्वामी आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा, तालापारा घोड़ादाना स्कूल, बिजौर प्राथमिक शाला परसाही।

बेलतरा तहसील: लखराम, मंजूरपहरी।

बिल्हा तहसील: बरतोरी।

बोदरी तहसील: रहंगी, सारधा ग्राम पंचायत भवन।

मस्तूरी तहसील: भिलाई, गतौरा।

सीपत तहसील: कुकदा, कुली।

पचपेड़ी तहसील: मानिकचौरी, परसोढ़ी।

तखतपुर तहसील: हरदी, बेलगहना, जूनापारा, रानीडेरा।

सकरी तहसील: मुरू, कुरेली, भरारी।

कोटा तहसील: परसदा।

रतनपुर तहसील: भैंसाझार, चपोरा।

बेलगहना तहसील: डाडबछाली, सेमरा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...