BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश..सीपत क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केंद्र में दिक्कतें..आवश्यक कार्यवाहीं के निर्देश, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। दूर-दराज से आए नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी मांगों और शिकायतों से जुड़े आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जुहली के ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र में पानी, साफ-सफाई और बाउंड्रीवाल की कमी की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भक्त कर्मा नगर वार्ड क्रमांक 58 के रहवासियों ने सड़क निर्माण व मरम्मत की मांग रखी। मामला नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया। तखतपुर के ग्राम दैजा निवासी मनोज कुमार दुबे ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की।

बताया कि रास्ता बंद होने से खेत पहुंचना मुश्किल हो गया है। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम तखतपुर को सौंपा। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पाली के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की। वहीं जरहाभाठा की झरना गिडवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की मांग की। पेंडरवा निवासी प्रदीप कुमार ने नहर निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को सौंपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...