BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 14 महीने की मासूम को छोड़ फंदे पर झूली महिला! मायके वालों का आरोप—ससुराल वालों ने की हत्या..दवा नहीं, दहेज मांगते थे ससुराल वाले!..तबीयत खराब बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय सुलोचनी देवांगन की लाश उसके ही घर में फंदे पर लटकती मिली। मृतका की शादी दो साल पहले लिंगियाडीह श्याम नगर निवासी अंकित देवांगन से हुई थी, जो ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। महिला की 14 महीने की मासूम बेटी भी है। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने मारकर बेटी को फंदे पर लटकाया और अब आत्महत्या का नाटक कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुलोचनी अपनी बच्ची को छोड़कर खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती। मायके वालों ने बताया कि शादी के समय पुश्तैनी जमीन बेचकर दहेज में काफी कुछ दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग करते थे। बेटी की खुशी के लिए हर दो-तीन महीने में पैसे भेजे जाते थे, लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। जब वह बीमार पड़ती थी, तब इलाज तक नहीं कराया जाता था। मृतका के परिजनों को ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि सुलोचनी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन जब वे बिलासपुर पहुंचे तो ससुराल के बाहर भीड़ थी और बेटी का शव घर के अंदर पड़ा था। कमरे में लटकता कपड़े का फंदा भी दिखा। परिजनों ने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी…..

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका के परिवार वालों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका साफ कहना है—यह आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...