BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; आंगनबाड़ी भवन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत– पांच आरोपी गिरफ्तार…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम भीमपुरी के राम्हेपुर रोड पर शासकीय आंगनबाड़ी भवन को कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 4 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है, जब आरोपी शशि नवरंग द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए आंगनबाड़ी भवन के पास प्रार्थी छेदी नवरंग द्वारा मकान निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी भवन के छज्जे को तोड़ने की बात को लेकर शशि नवरंग, सुरेश नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर प्रार्थी व उसके परिवारजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए साधेलाल नवरंग के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन घायल साधेलाल को इलाज के लिए पहले लोरमी अस्पताल और फिर सिम्स बिलासपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 190, 191(2), 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद कर सुरेश, राजकुमार, विनोद, पवन नवरंग व अन्य अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. सुरेश नवरंग पिता भागवत नवरंग उम्र 30 वर्ष,

02. राजकुमार नवरंग पिता भागवत नवरंग उम्र 45 वर्ष,

03. पवन नवरंग पिता तितराराम नवरंग उम्र 24 वर्ष,

04. विनोद नवरंग पिता तितराराम नवरंग उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...