BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा के बाद स्कूटी को मारी ठोकर, महिला और युवती घायल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुंगेली नाका क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। घायलों की पहचान सकरी निवासी दीपांजलि साहू और वसुंधरा नगर निवासी ममता साहू के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार तेज रफ्तार में मुंगेली नाका रोड की ओर आ रही थी। कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे उसका टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित कार ने स्कूटी पर सवार महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षेत्र में यातायात बहाल कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो...