BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ताबड़तोड़ कार्रवाई: बिरकोना में 23 बेज़ा कब्जे हटाए गए, कई को थमाया नोटिस..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बिरकोना में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत बिरकोना क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन से 23 लोगों के बेज़ा कब्जों को हटाया गया। इनमें खाली पड़े एवं निर्माणाधीन मकान शामिल हैं। प्रशासन ने अन्य अतिक्रमणकारियों को भी चेताया है। ऐसे मकानों को खाली करने के लिए तीन दिवस का समय देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई के दौरान बिरकोना स्थित मरघट और श्मशान भूमि से भी अवैध कब्जा हटाया गया। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व पेंड्रीडीह बाईपास क्षेत्र में भी 26 अतिक्रमण हटाए गए थे। प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त तहसीलदार गरीमा ठाकुर ने किया। राजस्व विभाग के साथ पुलिस बल और स्थानीय निकाय की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...