ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में IPL सट्टा; मुखबिरी सूचना पर धराया आरोपी..मोबाइल-नगदी जब्त, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में जुआ और सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सीपत प्रभारी गोपाल सतपथी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 4 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेकर के माता चौरा के पास एक युवक ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। रेड के दौरान ग्राम टेकर निवासी अश्वनी वर्मा को आईपीएल क्रिकेट मैच लखनऊ वर्सेस मुंबई के दौरान मोबाइल फोन के जरिए टीम की हार-जीत पर पैसे का दांव लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक सट्टा पट्टी लिखा हुआ कॉपी, एक डॉट पेन और 1750 रूपये नगद जब्त किया। आरोपी के खिलाफ 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

अश्वनी वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम टेकर थाना सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाहीं में इनका रहा विशेष योगदान……..

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्र महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...