BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लैपटॉप-नकदी चोरी का खुलासा: बिल्हा पुलिस ने दबोचा..नाबालिग साथियों के साथ देता था वारदात को अंजाम, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में घर की अलमारी से लैपटॉप और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी आनंद राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रूपेश शर्मा की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच को दिशा मिली और 5 अप्रैल को संदेही आनंद राठौर को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। आनंद राठौर ने पुलिस के सामने कबूला कि उसने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त औजार— पेचकस, प्लास, छिनी और पाइप जब्त किए गए। वहीं घटनास्थल के पास से लैपटॉप, 3500 रुपये नकद और आरोपी के पास से 14,400 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और वारिसानों को सूचना देने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. आनंद राठौर पिता स्व.दयाराम राठौर उम्र 20 वर्ष,

02. विधि से संघर्षरत बालक,

03. विधि से संघर्षरत बालक, सभी निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...