ChhattisgarhRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा; ऑपरेशन थिएटर में मौत के बाद मचा बवाल, इलाज में लापरवाही पर अनंत हॉस्पिटल सील..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अनंत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। मृतक 18 जून को सड़क हादसे में घायल हुआ था और उसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई, जिसके बाद उसे अनंत हॉस्पिटल रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने शुरू में मरीज की हालत सामान्य बताई थी और विश्वास दिलाया था कि ऑपरेशन सफल रहेगा। लेकिन ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने युवक की मौत की जानकारी दे दी। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामला तूल पकड़ते ही प्रशासन ने तत्काल जांच दल गठित किया। प्राथमिक जांच में इलाज में गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके आधार पर देर रात अनंत हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...