VIDEO; सभा से पहले सड़क पर कोहराम! सिर फटा, उंगलियां कटीं– अमित शाह की सभा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों का वाहन हादसे का शिकार…मौके पर मची चीख पुकार, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

दंतेवाड़ा: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दर्दनाक हादसा दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा थाना क्षेत्र में पालनार के पास हुआ, जहां पोटाली से निकली यह पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। किसी के सिर से खून बहता देखा गया तो किसी की उंगलियां कट गईं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद कुछ ही देर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। वाहन चालक से पूछताछ जारी है कि आखिर वाहन कैसे अनियंत्रित होकर पलटा। प्रशासन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। हादसे ने सभा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
