BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; ट्रांसपोर्टर पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात..रात 10 बजे हुआ हमला, पैसे के विवाद में बिगड़ा मामला..खून से लथपथ हुआ ट्रांसपोर्टर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाट में ट्रांसपोर्टर जमुना प्रसाद साहू उर्फ भोला पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला हुआ। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 3 अप्रैल 2025 की रात करीब 10 बजे की है। जमुना प्रसाद साहू के घर के सामने अजय राठौर निवासी पोड़ी भाठा, अकलतरा अपने एक साथी के साथ पहुंचा और पितांबर लोधी से संबंधित पैसों को लेकर विवाद करने लगा। उसने पितांबर को फोन लगाने के लिए कहा, लेकिन जमुना प्रसाद ने रात का हवाला देकर फोन करने से इनकार कर दिया और घर के अंदर चले गए। अजय राठौर और उसका साथी गाली-गलौज करने लगे। जब जमुना प्रसाद और उनका बेटा नवीन साहू बाहर आए और विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। अजय राठौर ने धारदार सर्जिकल ब्लेड से जमुना प्रसाद के दाहिने गाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और खून बहने लगा। आवाज सुनकर जमुना प्रसाद का भतीजा राकी साहू मौके पर पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घायल को सीएचसी मस्तूरी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात, आरोपियों पर केस दर्ज……

इलाज के बाद 4 अप्रैल को पीड़ित ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अजय राठौर और उसके साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...