BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगाई आग, लपटों से जला घरेलू सामान..सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज, आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR!

बिलासपुर: (भारतेन्दु कौशिक) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिट्टी टीला कुदुदंड में देर रात आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी गई, जिससे आसपास रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिट्टी टीला कुदुदंड निवासी प्रियंका कुशवाहा ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि 11 मई 2026 की रात करीब 1 बजे उनके घर के बाहर खड़ी TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG10 AD 5310 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कूटी पूरी तरह जल गई। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहल्ले में रहने वाला सागर ठाकुर पुरानी रंजिश के चलते लगातार परेशान कर रहा था और घटना की रात उसी ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि घर के बाहर रखा अन्य सामान भी उसकी चपेट में आ गया। घटना में करीब 15 हजार रुपए के नुकसान का उल्लेख किया गया है। प्रियांका कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और आग घर तक पहुंच सकती थी। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में भय और दहशत का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सागर ठाकुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 326(f) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...