BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में यादव समाज की अनदेखी पर फूटा गुस्सा..अमित बोले– भाजपा सत्ता में भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं.. खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में हाल ही में घोषित 34 निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग व परिषदों में यादव समाज को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी के साथ सरासर अन्याय भी है। अमित यादव ने कहा मैं स्वयं यादव समाज से आता हूं और जब पूरी सूची देखी, तो यह देखकर पीड़ा हुई कि एक भी यादव समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। छत्तीसगढ़ में यादव समाज ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, इसके बावजूद भाजपा सरकार ने समाज की उपेक्षा की। अमित यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि वह यादव समाज और ओबीसी वर्ग को सत्ता में भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं है। यह केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि पूरे पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को यादव समाज का असली हितैषी बताते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग और यादव समाज को सम्मान दिया है, चाहे वह संगठनात्मक ढांचा हो या सरकार की नीतियां। अमित यादव ने ऐलान किया कि आगामी चुनावों में यादव समाज कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। हम अपने समाज के हक के लिए लड़ेंगे और भाजपा की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमित यादव ने यादव समाज से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने मान-सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हों और उस पार्टी का समर्थन करें जो वास्तव में हमारी चिंता करती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...