BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; लखनीदेवी गार्डन के सामने चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार, धारदार चाकू और मोटरसाइकिल जब्त; आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि लखनीदेवी मंदिर गार्डन के सामने एक युवक मोटरसाइकिल:  पर घूमते हुए आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को डराता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने तत्काल पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परसराम सतनामी (34 वर्ष), पिता गोरेलाल सतनामी, निवासी नवगांव, थाना कोनी, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू तथा उसकी मोटरसाइकिल जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक पंचराम रजक एवं कीर्ति पैकरा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!