ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बेटे ने की पिता और बुआ की सब्बल से हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता और बुआ पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामकुमार काठले का अपने पिता नारायण काठले से लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने रविवार को अपने पिता और बुआ धरमिन बाई पर लोहे की सब्बल से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद आरोपी रामकुमार सीधे पिपरिया थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, घटना से आहत परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...