ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन! 1 लाख की शराब जब्त, 2 महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा के सिदार मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 332 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि दर्राभाठा में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। तत्काल सीपत पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की और चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनंदन सिदार (43 वर्ष) से 110 लीटर, विरेंद्र सिदार (42 वर्ष) से 92 लीटर, जय कुमारी सिदार (26 वर्ष) से 80 लीटर व संतोषी सिदार (26 वर्ष) से 50 लीटर, कुल 332 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से महुआ शराब बनाने के उपकरण डेचकी, गैस सिलेंडर, चूल्हा भी जब्त किए। चारों आरोपियों के खिलाफ 34(2), 34(1)(च) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. जय कुमारी सिदार पिता स्व.सुखसागर उम्र 26 वर्ष,

02. संतोषी सिदार पति हरिराम सिदार उम्र 26 वर्ष,

03. शिवनंदन सिदार पिता स्व.सुखसागर उम्र 43 वर्ष,

04. विरेंद्र सिदार पिता स्व.जीवन सिंह उम्र 42 वर्ष सभी निवासी सिदार मोहल्ला ग्राम दर्राभाठा सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……..

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, परमेश्वर सिंह, कौशल प्रसाद वस्त्रकार, मनहरण सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, ज्ञानेश्वर यादव, रामचंद्र उईके, मुरीत राम बघेल, लक्ष्मण चंद्रा एवं महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...