BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; 10 वीं बोर्ड एग्जाम में धांधली! शिक्षिका ने बंटवाई नकल, उड़नदस्ता ने रंगे हाथ पकड़ा, शिक्षिका सस्पेंड! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग के उड़नदस्ता दल ने सख्ती बरती, लेकिन शहर से लगे उसलापुर हायर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला व्याख्याता को नकल कराते रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायत की जांच के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने उक्त शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 17 मार्च को 10वीं कक्षा की सामाजिक अध्ययन परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की टीम ने परीक्षा केंद्र क्रमांक-311166 का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कक्ष क्रमांक-5 में व्याख्याता रंजना शर्मा छात्रों को प्रिंटेड नकल सामग्री बांटती पाई गईं। यह कृत्य न केवल पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का प्रमाण है, बल्कि अनुशासनहीनता की भी पराकाष्ठा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 और सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत कार्रवाई करते हुए रंजना शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...