BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गृहकलह में महिला ने खुद को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत..पुलिस जांच में जुटी, इलाके में फैली सनसनी, जांच के बाद खुलेगा सच! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र के ब्लू गार्डन के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लू गार्डन निवासी कमलेश साहू और उनकी पत्नी अनिता साहू के बीच 30 मार्च की रात किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर अनिता साहू ने खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पति और आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसी अनिता को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आग लगाने का असली कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे असली वजह क्या थी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!