BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; SECL मुख्यालय पर किसानों का हल्लाबोल! 30 साल से लटकी मांगों को लेकर भूविस्थापितों का उग्र प्रदर्शन, कहा– 15 दिन में समाधान नहीं तो खदानें होंगी बंद..आंदोलन से हड़कंप, बढ़ सकता है टकराव! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोयला खदानों से प्रभावित भूविस्थापित किसानों ने SECL मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। रायगढ़ और कोरबा सहित विभिन्न खदान क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने SECL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केवल सीएमडी से ही बातचीत की मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि पिछले 30 सालों से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। ऊर्जाधानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपूरन कुलदीप ने बताया कि SECL ने कोयला खदानों के विस्तार के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा और नौकरी नहीं दी गई। अधिकारी सिर्फ नए-नए नियमों का हवाला देकर टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर किसानों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र की सभी खदानों में धरना देकर उनका संचालन बंद करा दिया जाएगा। SECL की ओर से जनसंपर्क अधिकारी सनिश चंद ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के तहत विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी दी जाती है। लेकिन प्रदर्शनकारी किसान चाहते हैं कि भारत सरकार की मेगा प्रोजेक्ट नीति लागू कर उन्हें अतिरिक्त मुआवजा और रोजगार दिया जाए। SECL प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी की टीम पहले भी किसानों से बात कर चुकी है और नियमों के दायरे में जो संभव होगा, वह करने को तैयार है।

आंदोलन से हड़कंप, बढ़ सकता है टकराव..!

इस प्रदर्शन से SECL प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यदि अगले 15 दिनों में समाधान नहीं निकला तो भूविस्थापित किसान आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दे चुके हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों को मनाने में सफल होता है या SECL के खिलाफ यह आंदोलन और तेज होगा!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...