ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोयला खदान धंसी, दो की दर्दनाक मौत: अवैध खनन में दबे शव, BJP नेता के साथ गए थे मृतक!..अवैध खनन का खुला राज, अब उठने लगे सवाल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में कोयला खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंद्रपाल अगरिया (50) और राजेश अगरिया (35) के रूप में हुई है। दोनों 25 मार्च से लापता थे, लेकिन परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों मृतक मंगलवार शाम भाजपा नेता मनीष राय के साथ गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब राजेश का मोबाइल बंद मिला, तब परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह परिजन धुनेटी नदी किनारे पहुंचे, तो बदबू महसूस हुई। पास में ही चप्पल और टिफिन मिले, जिससे शवों की पहचान हुई। ग्रामीणों और पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले, जो सड़ने लगे थे। कोतवाली थाना प्रभारी ने दो महीने पहले ही एसपी, वन विभाग और खनिज विभाग को अवैध उत्खनन की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को खनिज विभाग ने खदानों का निरीक्षण किया था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। क्या प्रशासन को अवैध खनन की खबर थी, फिर भी क्यों नहीं हुई कार्रवाई? क्या मृतकों के अवैध खनन में शामिल होने में किसी राजनीतिक संरक्षण की भूमिका है? अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या बच सकती थी दो जिंदगियां? अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खनन में और कौन-कौन शामिल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...