ChhattisgarhRaftaar News Cg

सिलेंडर ब्लास्ट से उड़ गई घर की छत, बड़ा हादसा टला—जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई..मोमबत्ती बनी हादसे की वजह, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में देर रात एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि घर की छत उड़ गई और मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि यह विस्फोट घर मालिक की एक छोटी-सी लापरवाही का नतीजा था। मामला जोड़ा पिपल महाराज गली का है, जहां नंदलाल नामक व्यक्ति अपने घर में मोमबत्ती जलाकर बाहर टहलने चला गया। इसी दौरान मोमबत्ती से पास रखे बोरे में आग लग गई, जो धीरे-धीरे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे पूरा घर तहस-नहस हो गया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और घर मालिक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...