ChhattisgarhRaftaar News Cg

राज्यपाल के काफिले की टक्कर से महिला की मौत, संवेदनहीनता पर उठे सवाल..घायल महिला को तड़पता छोड़ गई गाड़ी, राज्यपाल ने नहीं जताया शोक, पुलिस दबाने में जुटी..कानूनी प्रक्रिया पर सवाल, क्या गरीब की जान की कोई कीमत नहीं? खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला…….

छत्तिसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सरगुजा में राज्यपाल रमेन डेका के काफिले की गाड़ी से टक्कर के बाद गरीब महिला की मौत का मामला गरमा गया है। लेकिन घटना के बाद प्रशासन और राज्यपाल की संवेदनहीनता चर्चा का विषय बन गई। शुक्रवार को मैनपाट के पास राज्यपाल के काफिले की सफेद इनोवा ने सूनी मझवार नामक महिला को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद वाहन चालक रुका तक नहीं और काफिले में शामिल होकर चलता बना। इसके बाद पुलिस की तीन और गाड़ियां वहां से गुजरीं, लेकिन किसी ने भी घायल महिला की सुध नहीं ली। स्थानीय लोगों ने कमलेश्वरपुर थाने को फोन कर सूचना दी, तब जाकर महिला को अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सवाल उठ रहा है कि अगर समय पर महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता तो क्या उसकी जान बच सकती थी? हैरानी की बात यह है कि राज्यपाल रमेन डेका ने मृतिका के परिजनों से न तो मुलाकात की, न ही कोई संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की, बल्कि सिर्फ मर्ग कायम करने की बात कह रही है। परिजनों ने 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की, लेकिन प्रशासन ने सिर्फ 25 हजार की तत्काल सहायता दी और 2 लाख मुआवजा देने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट संतोष पांडेय के मुताबिक पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और अगर चालक दोषी पाया जाता है तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। हालांकि काफिले की गाड़ी होने के कारण मामला विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दबाया जा सकता है।

कानूनी प्रक्रिया पर सवाल, क्या गरीब की जान की कोई कीमत नहीं..?

इस घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अगर टक्कर किसी बड़े अधिकारी या नेता को लगी होती, तो क्या पुलिस की यही लापरवाही होती? क्या गरीब की जान की कोई कीमत नहीं? जनता जवाब चाहती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...