BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; सड़क पर शराबी का तांडव: खुद को बताया एक्स आर्मी मैन, पब्लिक बनी तमाशबीन, पुलिस से भी भिड़ा..मुश्किल से काबू में आया ‘फौजी’, शहर में बढ़ती अराजकता पर सवाल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार रात शहर के व्यस्ततम श्रीकांत वर्मा मार्ग पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। एक शराबी शख्स, जो खुद को एक्स आर्मी मैन बता रहा था, उसने सड़क पर जमकर हंगामा किया। मामला उस वक्त बिगड़ा जब मौसाजी रेस्टोरेंट के पास दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद, कार से उतरते ही शराबी ने बेल्ट लहरानी शुरू कर दी और राहगीरों को डराने लगा। उसकी ऊंची आवाज़ और गाली-गलौच से सड़क पर हड़कंप मच गया। वाहन चालकों से बदसलूकी करते हुए उसने पुलिस को भी खुली चुनौती दे डाली। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए भीड़ जमा हो गई और सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों ने देखा कि नशे में चूर शख्स न सिर्फ आम लोगों से उलझ रहा था, बल्कि पुलिसकर्मियों से भी भिड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मियों के द्वारा पहले तो भीड़ को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन शराबी की अमर्यादित हरकतें जारी रहीं। आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसकी कार जप्त कर ली। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...