BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अवैध वसूली, यात्री परेशान..शुल्क से ज्यादा वसूली, न टिकट, उल्टा बदसलूकी! शिकायतें दबी, अधिकारी चुप– आखिर क्यों?..क्या जागेगा रेलवे प्रशासन या चलता रहेगा खेल? पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन की पार्किंग में यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। मनमानी वसूली, अव्यवस्था और लापरवाही ने पार्किंग को लूट का अड्डा बना दिया है, लेकिन रेलवे प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। यात्रियों के मुताबिक पार्किंग संचालक तय शुल्क से अधिक पैसा वसूल रहे हैं। टिकट देने की बजाय बहाने बनाए जाते हैं और विरोध करने पर यात्रियों से बदसलूकी तक की जाती है। शिकायतें बार-बार दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन रेलवे अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। सूत्रों की मानें तो मार्च में पार्किंग संचालक के खिलाफ दो से तीन शिकायतें की गई थीं, लेकिन इन्हें स्टेशन स्तर पर ही रफा-दफा कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला ही नहीं पहुंचा। यात्रियों का कहना है कि जब तक उच्च स्तर से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह लूटपाट जारी रहेगी। अब सवाल उठता है कि क्या रेलवे प्रशासन इन शिकायतों पर ध्यान देगा या फिर हमेशा की तरह इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? यात्रियों की मांग है कि मंडल के वरिष्ठ अधिकारी खुद इस मामले में हस्तक्षेप करें और दोषी पार्किंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि अवैध वसूली और मनमानी पर रोक लग सके।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...