BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; पौंसरा में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी को सूचना मिली कि ग्राम पौंसरा में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेड कर प्रभात सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी पौंसरा को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी शराब कीमत 4000 रुपए जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत न्यायिक कार्यवाही की गई है। पुलिस का यह अभियान अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
